AIIMS रायपुर से फरार हत्या का आरोपी ट्रेन से पकड़ा गया, गोंदिया स्टेशन पर दबोचा गया करण पोर्ते!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हुए हत्या के आरोपी करण पोर्ते को आखिरकार ट्रेन में धर दबोचा गया। यह गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

करण पोर्ते, जो कि हत्या के मामले में सेंट्रल जेल रायपुर में विचाराधीन कैदी था, बीते शनिवार को AIIMS रायपुर में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस खबर के फैलते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया।फरारी की सूचना मिलते ही रायपुर, दुर्ग पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें तुरंत एक्टिव हुईं। इस पूरे ऑपरेशन में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस ऑपरेशन में आईजी आरपीएफ मुन्नवर खुर्शीद, एसएसपी रायपुर लाल उमेद सिंह, एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल, एसपी जीआरपी श्वेता सिन्हा और रायपुर पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश सोरी समेत कई अधिकारियों ने दिन-रात एक कर दिए।पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी। CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी को 07051 चेरला पल्ली-रक्सौल ट्रेन के सामान्य कोच में चढ़ते हुए साफ देखा गया                           

                      AIIMS रायपुर से फरार हत्या का आरोपी करण पोर्ते ट्रेन में गिरफ्तार - गोंदिया स्टेशन की तस्वीर

गोंदिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही, दुर्ग पोस्ट प्रभारी के नेतृत्व में RPF, GRP, CBI और SIB की संयुक्त टीम ने कोच की तलाशी ली और हुलिए के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया।आरोपी करण पोर्ते उर्फ करन (26 वर्ष) रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का निवासी है। 

उस पर IPC की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत अपराध क्रमांक 98/2021 दर्ज है।फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, और यह भी जांच की जा रही है कि वह कैसे फरार हुआ, किन परिस्थितियों में जेल प्रहरी को चकमा दे पाया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

रायपुर जैसे शहर में इस तरह की घटना आम जनता में चिंता बढ़ा सकती है। ऐसे में ज़िम्मेदार एजेंसियों की फुर्ती और टीम वर्क की यह मिसाल तारीफ़ के काबिल है। इस खबर को शेयर करें ताकि लोगों को सच और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिलती रहे।



यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK