कलयुगी मां का खौफनाक अपराध: लिव-इन पार्टनर के तानों से तंग आकर 3 साल की बेटी को झील में डुबोकर मार डाला..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान,अजमेर में मां ने किया दिल दहला देने वाला अपराध – 3 साल की मासूम को झील में फेंककर मार डाला, वजह जानकर पुलिस भी सन्न।

राजस्थान के अजमेर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को हिला दिया। यहां एक तलाकशुदा महिला ने अपनी ही मासूम बेटी की जान ले ली।

28 वर्षीय अंजलि सिंह मंगलवार रात को अपनी 3 साल की बेटी काव्या को आना सागर झील के किनारे लेकर गई। वहां वह देर तक उसके साथ बैठी रही और फिर अचानक उसे झील में फेंक दिया।

अजमेर झील में मां ने 3 साल की बेटी को डुबोकर मारा, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

पुलिस को दी झूठी कहानी
वारदात के बाद अंजलि ने पुलिस और अपने साथी को गुमराह करने के लिए बेटी के लापता होने का नाटक किया। देर रात जब पुलिस ने चौपाटी पर टहल रही महिला से पूछताछ की, तो उसने कहा – "मेरी बेटी कहीं खो गई है, मैं उसे ढूंढ रही हूं।" लेकिन पुलिस को हैरानी हुई कि उसने तलाश में मदद लेने से साफ इनकार कर दिया।

CCTV फुटेज ने खोला राज
सीसीटीवी जांच में पुलिस ने देखा कि अंजलि पहले बच्ची के साथ नजर आई और फिर अगली फुटेज में अकेली थी। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस ने झील से बच्ची का शव बरामद किया और सच्चाई सामने आ गई।

लिव-इन पार्टनर के तानों से टूटी मां
अंजलि तलाक के बाद अखिलेश नाम के युवक संग लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि अखिलेश रोज उसे बच्ची को लेकर ताने मारता था। कहता था – "काव्या तेरी पहली शादी से है, मैं उसे अपना नहीं सकता।" लगातार गाली-गलौज और तानों से तंग आकर अंजलि ने अपनी ही बेटी की जान ले ली।पुलिस ने आरोपी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J