भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी,अलीगढ़ में एक ऐसी घटना ने सबको झकझोर दिया है, जहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने 11 साल की मासूम छात्रा को लव लेटर थमाकर उसकी जिंदगी में डर का माहौल बना दिया। यह शर्मनाक मामला जवाँ ब्लॉक के तालिवनगर स्थित प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल का है, जहां प्रिंसिपल शकील अहमद पर गंभीर आरोप लगे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी गई। पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी डरी-सहमी हालत में घर लौटी थी। काफी पूछताछ के बाद बच्ची ने हिम्मत जुटाकर सारी बात बताई। प्रिंसिपल शकील अहमद ने न सिर्फ छात्रा को लव लेटर लिखा, बल्कि उसमें यह भी कहा कि वह उसे अपनी पत्नी की तरह देखता है और उससे निकाह करना चाहता है।
मां ने आगे बताया कि शकील अहमद बच्ची को धमकी देता था कि वह किसी को कुछ न बताए। इतना ही नहीं, उसने बच्ची पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बनाया। इस हरकत से परेशान मां ने अपनी बेटी के साथ डीएम और एसएसपी से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




