अंबिकापुर में गरबा पर बवाल: एल्विस यादव-अंजली अरोड़ा के शो का हिंदू संगठनों ने किया विरोध, गोविंदा भी होंगे शामिल ! कहा- अश्लील कार्यक्रम नहीं होने देंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर। नवरात्रि पर्व पर अंबिकापुर में आयोजित गरबा महोत्सव इस बार विवादों में घिर गया है। आयोजन समिति ने बॉलीवुड स्टार गोविंदा के साथ ही यूट्यूबर एल्विस यादव और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजली अरोड़ा को भी बुलाया है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्यक्रम का शेड्यूल तय है। 27 सितंबर को एल्विस यादव, 28 सितंबर को अंजली अरोड़ा और 29 सितंबर को गोविंदा का शो रखा गया है। टिकटों की कीमत 800 रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक तय की गई है। वहीं VVIP पास की कीमत 25 हजार है। खास बात यह है कि कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए अलग से 11 हजार रुपए चार्ज रखे गए हैं।

अंबिकापुर गरबा कार्यक्रम में एल्विस यादव, अंजली अरोड़ा और गोविंदा को बुलाने पर हिंदू संगठनों का विरोध

हिंदू संगठनों ने इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि एल्विस और अंजली दोनों विवादित चेहरे हैं और सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाते हैं। उन्होंने साफ कहा है कि ऐसे कलाकारों का कार्यक्रम अंबिकापुर की धार्मिक धरोहर में नहीं होने देंगे। विरोध जताने के लिए संगठन आज पुतला दहन भी करेंगे।

आयोजन "करण घोष एंड पर्पल संग जस्ट डांडिया" द्वारा किया जा रहा है। एल्विस यादव का कार्यक्रम होटल पर्पल आर्किड में रखा गया है, जिसमें रायपुर के बैंड और स्थानीय डांस कलाकारों को भी शामिल किया गया है। अंजली अरोड़ा और गोविंदा के कार्यक्रम सरगवां पैलेस में होंगे।

हिंदू संगठनों ने सरगुजा एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि डांडिया और गरबा धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्व है और इसमें अश्लीलता फैलाने वाले कलाकारों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

वहीं दूसरी ओर आयोजन समिति इन बड़े कलाकारों को मोटी रकम देकर बुला चुकी है। एल्विस यादव को करीब 17 लाख और अंजली अरोड़ा को 10 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। लगातार बढ़ते विरोध के बाद अब कार्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J