CG : जेल में कैदी ने पेशाब नली में डाल ली 9 सेंटीमीटर लंबी पेंसिल, डॉक्टरों ने 3 घंटे में निकाला बाहर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अजीबो-गरीब मामला सामने आया है छग, अंबिकापुर से। यहां केंद्रीय कारागार के एक कैदी ने पेशाब की नली में पेंसिल डाल दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर कैदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसकी पेशाब नली से रस्सी लटक रही है। पूछताछ में कैदी ने बताया कि जलन और खुजली से परेशान होकर उसने पेंसिल डाल दी थी।

Ambikapur Jail Inmate Pencil Operation Medical News

डॉक्टरों ने जब एक्स-रे किया तो पाया कि नली में करीब 9 सेंटीमीटर लंबा पेंसिल फंसा हुआ है। इसी वजह से पेशाब रुक गया था और खून भी निकल रहा था।

मामला गंभीर देखते हुए तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी कुजूर के नेतृत्व में डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. कांता और डॉ. इंद्रनील ने करीब 3 घंटे तक चला ऑपरेशन कर पेंसिल बाहर निकाली। वहीं निश्चेतना विभाग से डॉ. शिवम ने टीम को सहयोग दिया।

फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि, कैदी को पेंसिल आखिरकार जेल के अंदर कहां से मिला, यह सवाल अभी भी अनसुलझा है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J