भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ में अदम्य साहस दिखाने वाले वीर जवानों को सम्मानित किया।
कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान की सफलता में सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा के जवानों ने अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री शाह ने सभी जवानों को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि यह पराक्रम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
गृह मंत्री ने कहा—मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक नक्सलियों का सफाया नहीं हो जाता।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही रहेंगे।
कर्रेगुट्टालु पहाड़ी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जवानों ने जान की बाजी लगाकर सफलता हासिल की।
तेज़ गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर बिछे IED जैसे खतरों के बीच ऑपरेशन को सफल बनाकर जवानों ने नक्सलियों के बेस कैंप को नष्ट किया।
अमित शाह ने बताया कि इस कार्रवाई में नक्सलियों का मटेरियल डंप और सप्लाई चेन पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय बलों की यह संयुक्त कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलियों ने पिछड़े इलाकों का विकास रोक दिया था।
स्कूल, अस्पताल बंद करा दिए और सरकारी योजनाएं ग्रामीणों तक नहीं पहुँचने दीं। अब हालात बदल रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
उन्होंने कहा कि पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के इलाके में करीब साढ़े छह करोड़ लोगों के जीवन में नया उजाला आया है। सरकार गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मियों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
अंत में शाह ने स्पष्ट किया—मोदी सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक देश को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




