भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में हथियार सप्लाई का खुलासा..
दुर्ग पुलिस ने गंडई से हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजमेर से चाकू और गुप्ती लाकर बेचता था। यह कार्रवाई थाना उतई पुलिस ने की।
पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले उमरपोटी में एक बदमाश से तीन चाकू, एक स्टीक और एक गुप्ती जब्त की गई थी। जांच के दौरान आरोपी राजा उर्फ राहुल पवार ने खुलासा किया कि हथियार उसे गंडई निवासी मोहम्मद सरफराज उपलब्ध कराता था।
सरफराज ने मार्च 2025 में भी राजा उर्फ राहुल पवार को एक गुप्ती, एक स्टीक, एक बटन चाकू और दो चाकू कुल 3000 रुपए में बेचे थे। इसके अलावा सावन माह में वह दुर्ग आया था और एक युवक को बटन चाकू बेचा था।
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सरफराज (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम नमर्दा, थाना गंडई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




