भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर इतिहास रच दिया। मगर इस जीत के साथ ही नया विवाद भी खड़ा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा— "खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही, भारत जीत गया।" उनका यह बयान सीधा पाकिस्तान को चुभने वाला माना जा रहा है।
दरअसल, पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। अब क्रिकेट के मैदान पर भी नतीजा वही रहा—तीनों मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई।
फाइनल मैच रोमांच से भरा रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान की पूरी टीम 146 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के असली हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाई।लेकिन, असली विवाद फाइनल के बाद हुआ। ACC के चेयरमैन मोहसिन नकवी भारतीय खिलाड़ियों के मेडल और ट्रॉफी लेकर सीधे अपने होटल चले गए। वजह यह रही कि BCCI ने उनसे ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद नकवी का यह रवैया खेल भावना के खिलाफ माना गया।
BCCI सचिव देवजीत साइकिया ने नाराज़गी जताते हुए कहा— "हमारे देश का युद्ध पाकिस्तान से चल रहा है। ऐसे में उसके प्रतिनिधि से ट्रॉफी लेना संभव नहीं था। मगर इसका मतलब यह नहीं कि नकवी ट्रॉफी लेकर होटल चले जाएं।" उन्होंने साफ किया कि BCCI जल्द ही इस पर सख्त एक्शन लेगी।
इस पूरे मामले ने एशिया कप की चमक पर दाग लगा दिया है। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि जीत भारत की थी तो ट्रॉफी भी भारत के पास होनी चाहिए|
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




