भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सिर्फ ₹210 निवेश और बुढ़ापे में हर महीने ₹5000 की पेंशन!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में शुरू की गई अटल पेंशन योजना (APY) आम लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने वाली बड़ी स्कीम है। इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 से 5000 रुपए तक पेंशन मिलती है।
कौन कर सकता है निवेश?
18 से 40 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना में निवेश कर सकता है। शर्त है कि कम से कम 20 साल तक इसमें कॉन्ट्रिब्यूशन करना होगा।
कितना निवेश करना होगा?
आपकी पेंशन का अमाउंट आपके निवेश पर निर्भर करेगा।
– 18 साल की उम्र में यदि आप जुड़ते हैं तो 42 रुपए से 210 रुपए मासिक निवेश कर सकते हैं।
– 40 साल की उम्र में जुड़ने पर 291 रुपए से 1454 रुपए मासिक निवेश करना होगा।
यानी जितना ज्यादा कॉन्ट्रिब्यूशन करेंगे, उतनी ज्यादा पेंशन मिलेगी।
उदाहरण के लिए:
– 18 साल का शख्स ₹210 मासिक देगा तो उसे 60 साल के बाद ₹5000 पेंशन मिलेगी।
– वहीं 40 साल का व्यक्ति ₹1454 मासिक देगा तो उसे भी ₹5000 पेंशन मिलेगी।
भुगतान का विकल्प:
निवेशक मंथली, क्वाटरली या हाफ-ईयरली कॉन्ट्रिब्यूशन कर सकता है। यह पैसा आपके बैंक अकाउंट से ऑटो-डेबिट होगा।
पेंशन कौन-कौन को मिलेगी?
– सब्स्क्राइबर की मृत्यु के बाद जीवनसाथी को समान पेंशन मिलेगी।
– दोनों के निधन के बाद जमा राशि नॉमिनी को वापस की जाएगी।
– 60 साल से पहले मृत्यु होने पर जीवनसाथी खाता जारी रख सकता है या पूरा पैसा निकाल सकता है।
कुछ ज़रूरी नियम:
– टैक्सपेयर इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। (1 अक्टूबर 2022 से लागू नियम)
– सेविंग्स बैंक अकाउंट जरूरी है।
– नॉमिनी रखना अनिवार्य है।
– बैलेंस न होने पर जुर्माना लगेगा।
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी योजना या निवेश से जुड़ा निर्णय लेने से पहले आधिकारिक स्रोत से पुष्टि जरूर करें।खबर में दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय की जिम्मेदारी भिलाई की पत्रिका न्यूज़ की नहीं होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




