दुर्ग संभाग : बेटे ने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम, आरोपी बेटा फरार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) दुर्ग संभाग के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के चलते बेटे ने ही अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने धमतरी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनबिरही की है। गांव के सरपंच गोकुल राम ठाकुर ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7.30 बजे वह बाजार चौक पर बैठे थे। तभी लक्षमू सोरी के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

Balod Crime News – Bete ne pita ko peetkar kiya qatal

ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि लक्षमू सोरी का बेटा यशपाल सोरी अपने पिता को गालियां दे रहा था और चप्पल व हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट कर रहा था। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर विवाद शांत हुआ।

लेकिन इस झगड़े में लक्षमू सोरी बुरी तरह घायल हो गए। कोटवार लोकेश कुमार की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया। रात में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई
पुरूर थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मृतक लंबे समय से लकवाग्रस्त था। घटना के दिन उसने बेटे को शराब पीने से रोका, इसी बात पर विवाद बढ़ा और झगड़ा मारपीट में बदल गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J