दुर्ग सम्भाग में CRPF जवानों से भरी बस पलटी! 4 गंभीर घायल, ड्राइवर हादसे के बाद फरार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद में देर रात बड़ा हादसा, CRPF जवानों की जान मुश्किल में...

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात सीआरपीएफ जवानों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक जवान के हाथ में चोट आई है। बस का चालक मौके से फरार हो गया।

ड्यूटी पर लौट रहे थे जवान
जानकारी के मुताबिक, करीब 16 सीआरपीएफ जवान रायपुर से छुट्टी बिताकर भोपालट्टनम कैंप लौट रहे थे। वे यात्री बस (पायल ट्रेवल्स) में सवार थे, जिसमें अन्य 15 यात्री भी मौजूद थे।

दुर्ग सम्भाग में CRPF जवानों से भरी बस पलटी! 4 गंभीर घायल, ड्राइवर हादसे के बाद फरार..

शिकारीटोला के पास हुआ हादसा
रात लगभग 12:15 बजे बस दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में अफरा-तफरी मच गई और जवानों के सामान व मोबाइल बस के नीचे दब गए।

अस्पताल में भर्ती, ड्राइवर फरार
घायलों को तुरंत शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद से बस चालक फरार है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J