भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दोस्ती के नाम पर खून...!
(छग) बलरामपुर में एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। जहां एक शख्स ने सिर्फ कर्ज चुकाने से बचने के लिए अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी।
कर्ज नहीं चुकाना था, तो दोस्त को ही मार डाला
घटना रघुनाथनगर थाना क्षेत्र की है। 30 अगस्त को चपोता गांव के रेंड नदी के किनारे एक शव बरामद हुआ। शव की पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के पंडरी गांव निवासी शिवराज सिंह (45) के रूप में हुई। वह पेशे से व्यापारी था। शव के पास टूटा हुआ चाकू, संघर्ष के निशान और मृतक की बाइक भी मिली।
7.5 लाख का कर्ज ब्याज के साथ बना 15 लाख
आरोपी सियाचंद वैश्य (43) जो कि एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है, उसने शिवराज से 7.5 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में ब्याज पर लिए थे। समय बीतने के साथ यह रकम बढ़कर 15 लाख हो गई थी, लेकिन अभी तक उसने सिर्फ 1.5 लाख ही लौटाए थे।शिवराज लगातार पैसे वापस मांग रहा था, जिससे सियाचंद दबाव में आ गया।
हत्या की साजिश, और गला दबाकर की हत्या
पैसे की मांग से परेशान होकर सियाचंद ने हत्या की साजिश रची। उसने जमीन दिखाने के बहाने शिवराज को बुलाया और 30 अगस्त की शाम रेंड नदी के किनारे ले गया। वहां चाकू से वार करने की कोशिश की, लेकिन छीना-झपटी में चाकू टूट गया। इसके बाद सियाचंद ने शिवराज का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया।
पुलिस जांच में खुला राज
जांच में पुलिस को पता चला कि शिवराज को आखिरी बार सियाचंद के साथ देखा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
उप पुलिस अधीक्षक राम अवतार ध्रुव ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित IPC की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जुड़िए हमारे साथ
ऐसे मामलों से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। यह घटना हमें याद दिलाती है कि विश्वास के नाम पर भी धोखा मिल सकता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




