छत्तीसगढ़ में गणेश विसर्जन के जश्न के बीच हादसा: डीजे पर नाचते किशोर की मौत, हार्ट अटैक की आशंका..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया...

(छग) बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गणेश विसर्जन के उत्सव के दौरान डीजे की तेज धुन पर झूमते-नाचते एक किशोर की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

डीजे पर झूमता किशोर अचानक गिरा ज़मीन पर

मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर का नाम प्रवीण कुमार था, जिसकी उम्र महज 15 साल थी। शुक्रवार को गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। डीजे की धुन पर प्रवीण नाच रहा था। वह लगभग एक किलोमीटर तक नाचते हुए स्टेट बैंक एटीएम के पास पहुंचा ही था कि उसकी सांसें तेज चलने लगीं।

बलरामपुर गणेश विसर्जन 2025: डीजे पर नाचते किशोर की हृदयाघात से मौत की तस्वी

देखते ही देखते गिर पड़ा प्रवीण, भीड़ में मच गई अफरा-तफरी

नाचते-नाचते ही प्रवीण अचानक ज़मीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला। किसी ने उसे मुंह से सांस देने की कोशिश की, तो किसी ने दिल पर पंप करके होश में लाने की कोशिश की।

पुलिस वैन से पहुंचाया गया अस्पताल, लेकिन तब तक हो चुकी थी देर

गणेश विसर्जन यात्रा में साथ चल रही पुलिस की गाड़ी को तुरंत बुलाया गया। प्रवीण को राजपुर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जुटी भीड़

घटना के बाद प्रवीण के परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। देखते ही देखते अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। लोग स्तब्ध थे कि कैसे एक जिंदादिल किशोर चंद मिनटों में दुनिया से चला गया।

विज्ञापन

गणेश महोत्सव की खुशियां मातम में बदल गईं

पूरे राजपुर क्षेत्र में इस हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। जिस आयोजन में ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर उत्साह दिख रहा था, वही अब शोक और आंसुओं में बदल चुका है।

🙏 आप भी संभलें, अपनों का ध्यान रखें...


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK