भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर दशहरा इस बार बनेगा ऐतिहासिक!
छत्तीसगढ़ के विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव में इस साल पहली बार देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। वे मुरिया दरबार में जनता से सीधे संवाद करेंगे और समस्याएं सुनेंगे। यह मौका राज्य गठन के बाद का सबसे बड़ा राजनीतिक और सांस्कृतिक संगम माना जा रहा है।
4 नवंबर को आएंगे गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 नवंबर को बस्तर पहुंचेंगे। वे यहां करीब 3 घंटे रहेंगे। इस दौरान मिशन 2026 के तहत नक्सल उन्मूलन अभियान पर भी अहम चर्चा होगी।
मुरिया दरबार में जनता से संवाद
अमित शाह जिस दिन बस्तर आएंगे, उसी दिन बस्तर दशहरा की प्रमुख रस्म मुरिया दरबार का आयोजन होगा। इस मंच पर आमजन अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे नेताओं व प्रशासन के सामने रखते हैं। इस बार गृहमंत्री खुद जनता की बात सुनेंगे।
बड़े नेताओं की मौजूदगी
इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीमंडल के मंत्री और बस्तर संभाग के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सांसद और दशहरा समिति अध्यक्ष महेश कश्यप ने खुद राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया और पुष्टि की कि अमित शाह भी इस बार बस्तर दशहरा का हिस्सा होंगे।
आदिवासी परंपरा का गौरव
बस्तर दशहरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि आदिवासी संस्कृति, सामाजिक समरसता और जनसंवाद का प्रतीक है। इस बार अमित शाह की मौजूदगी से यह उत्सव और भी ऐतिहासिक बनने जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




