दशहरा रथ निर्माण स्थल पर नशेड़ी युवक घुसा, बिरियानी खाते पकड़ा गया तो कारीगरों ने रस्सी से बांध जमकर पीटा, VIDEO देखे...


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) जगदलपुर से चौंकाने वाली खबर – बस्तर दशहरा के रथ निर्माण स्थल पर रविवार रात अचानक हंगामा मच गया। शराब के नशे में धुत एक युवक सीधे सिरहासार भवन में घुस गया और वहां रखी बिरियानी खाने लगा।

रथ निर्माण स्थल को बस्तर दशहरा की आस्था और परंपरा का केंद्र माना जाता है। यहां इस तरह की हरकत से माहौल तनावपूर्ण हो गया। कारीगरों ने युवक को पकड़कर पहले रस्सी से बांधा और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

बस्तर दशहरा रथ निर्माण स्थल पर बिरियानी खाते पकड़ा गया नशेड़ी युवक, कारीगरों ने रस्सी से बांधकर पीटा

बताया जा रहा है कि युवक पूरी तरह नशे में था और उसे समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह नहीं माना। अंततः कारीगरों को सख्ती दिखानी पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दशहरा रथ निर्माण स्थल पर सुरक्षा को और कड़ा करने की जरूरत है, ताकि आस्था से जुड़े इस कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

विडियो देखे - 

बस्तर दशहरा केवल उत्सव नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा आयोजन है। इस घटना ने कारीगरों और श्रद्धालुओं दोनों को आहत किया है। 

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J