बेमेतरा में युवती ने प्नसव के बाद नवजात को बोरी में फेंका, अस्पताल में तोड़ा दम – पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बेमेतरा, बेमेतरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रसव के बाद नवजात को बोरी में फेंकने के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले की  जांच त्रिनयन एप, डॉग स्क्वाड, सीन ऑफ क्राइम यूनिट और तकनीकी विश्लेषण टीम की मदद से की गई।

कैसे हुआ मामला सामने

24 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे कोठार गांव में बन रहे मकान के मालिक ने थाना खम्हारिया में सूचना दी कि वह अपने निर्माणाधीन घर के पास गया था। करीब 12:30 बजे कोठार के एक कोने में हल्के नीले रंग की बोरी पड़ी मिली। जब उसने बोरी को हिलाया, तो उसमें एक जीवित नवजात बच्ची थी।

बेमेतरा में युवती ने प्नसव के बाद  नवजात को बोरी में फेंका, अस्पताल में तोड़ा दम – पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार!

तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को शासकीय अस्पताल भेजा गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

युवती की गिरफ्तारी और आरोप

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच तेज हुई। मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवती को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने माना कि उसने नवजात को जन्म दिया और पहचान छुपाने के लिए यह कदम उठाया। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। नवजात की मौत के चलते मामले में धारा 91 BNS भी जोड़ी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

परिवार का पक्ष

आरोपी युवती के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने केवल शक के आधार पर कार्रवाई की है। उनका दावा है कि युवती ने नवजात को जन्म नहीं दिया और किसी अन्य पारिवारिक सदस्य की गतिविधि पर संदेह होने के कारण पुलिस ने उसे थाने ले जाकर हिरासत में रखा है। परिवार अब उसकी रिहाई के लिए थाने में गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J