50 लाख की झूठी अफवाह ने ली बुजुर्ग की जान, धमतरी में लूट के इरादे से हत्या, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  झूठी अफवाह की कीमत एक बुजुर्ग ने अपनी जान देकर चुकाई…

(छग) धमतरी जिले के भानपुरी गांव में लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोश लुटेरों ने 65 वर्षीय कृतराम साहू की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया।

3 दिन में पुलिस ने किया खुलासा

घटना के महज तीन दिन बाद ही पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद की।

50 लाख की झूठी अफवाह ने ली बुजुर्ग की जान, धमतरी में लूट के इरादे से हत्या, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे!

बुजुर्ग दंपत्ति के घर में हुई वारदात

2 सितंबर की रात कृतराम साहू और उनकी पत्नी अपने घर में थे। उसी दौरान 6 नकाबपोश लुटेरे घर में घुसे। नकदी और जेवर लूटने के बाद उन्होंने कृतराम की हत्या कर दी। पूरे गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई।

50 लाख की झूठी खबर बनी हत्या की वजह

आरोपियों को झूठी सूचना मिली थी कि कृतराम साहू के पास 50 लाख रुपये रखे हैं। इसी लालच में उन्होंने एक हफ्ते पहले लूट की साजिश रची और इस नृशंस घटना को अंजाम दे डाला।

पुलिस ने बरामद किए सबूत

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई नकदी, जेवर, एक बाइक, दो चाकू, घटना के वक्त पहने गए कपड़े और जूते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

आरोपियों पर दर्ज हुए केस

भठेली निवासी धनराज (22), हुपेन्द्र (18), चेतन (19), हेमसागर (20), सोमप्रकाश (36) को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ IPC की धारा 103(1), 309(6), 310(3), 331(8), 49, 61, 238 व आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी

हत्या के बाद सभी आरोपी खेत के रास्ते भागे, लेकिन CCTV फुटेज में रामपुर तक उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। लोकल भाषा और संदिग्ध हरकतों के आधार पर मृतक की पत्नी ने भी अहम जानकारी दी। पुलिस ने एक आरोपी को पहले पकड़ा और उसी से बाकी पांच तक पहुंच बनाई।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है।


विज्ञापन

झूठी अफवाहें कभी-कभी इतने बड़े अपराध को जन्म दे सकती हैं। सतर्क रहें, सजग रहें और पुलिस को सहयोग करें। ऐसी घटनाओं के खिलाफ समाज को एकजुट होना होगा।

                                     


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK