भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, सेंट्रल एवेन्यू रोड पर अब बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों की खैर नहीं। सेक्टर-1 मुर्गा चौक से सेक्टर-9 चौक तक पूरे मार्ग को ग्रे स्पॉट जोन घोषित कर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष सख्ती शुरू कर दी है।
यह कदम लगातार हो रहे सड़क हादसों, रैश ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण, प्रेशर हॉर्न और तीन सवारी जैसे मामलों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। दुर्ग जिले में पहले से ही हेलमेट अनिवार्य है, लेकिन अब यहां और कड़ा नियम लागू कर दिया गया है।
हर चौक पर चेकिंग
यातायात पुलिस ने मुर्गा चौक सेक्टर-1, रेल चौक सेक्टर-6, डीपीएस चौक और सेक्टर-8 चौक पर हेलमेट चेकिंग अभियान शुरू किया है। बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चालकों के चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार चलेगा और आगे और कड़ा होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
नो हेलमेट – नो पेट्रोल
दुर्ग जिले में पहले से ही कलेक्टर के आदेश पर यह नियम लागू है कि बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट किसी को पेट्रोल न दें। प्रशासन का मानना है कि इससे हेलमेट पहनने की आदत बढ़ेगी और सड़क हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




