भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कैंप-1 इलाके से आई बड़ी खबर ने पूरे शहर को दहला दिया है। शुभम एग रोल सेंटर चलाने वाले दो भाइयों का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। दोनों को यूपी पासिंग कार में आए चार बदमाश जबरन उठाकर ले गए।
मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। गुरुवार को सुभाष चौक पर स्थित दुकान से विष्णु साव और शुभम साव को किडनैपर्स ने कार में भर लिया और फरार हो गए। घटना के समय आसपास के लोग सकते में आ गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यूपी नंबर की कार से चार युवक पहुंचे थे। उन्होंने दुकान से सीधे दोनों भाइयों को उठाया और मौके से भाग निकले।
सूचना मिलते ही छावनी पुलिस हरकत में आई और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक अपहरण का कारण साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




