भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने के ऐतिहासिक मौके पर भिलाई शहर में रविवार को एक भव्य वैचारिक संगोष्ठी आयोजित की गई। लोक जागरण की संस्था वसुंधरा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का विषय था– भारत बोध, भारतीयता और हिंदी पत्रकारिता। कार्यक्रम में देश के नामी पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने अपनी गहरी बातें रखीं।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव थे। वहीं, मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनंत विजय (नई दिल्ली) तथा भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक डॉ. संजय द्विवेदी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी पत्रकारिता का इतिहास त्याग, संघर्ष और जिम्मेदारी से भरा पड़ा है। पत्रकारिता का असली स्वर भारत बोध और भारतीयता ही है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रवाद के पक्ष में मजबूती से खड़ा होना होगा और यही सच्ची देशसेवा है।
डॉ. संजय द्विवेदी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता को हमेशा भारतीयता और भारत बोध की नजर से देखना चाहिए। अलग-अलग दौर में पत्रकारिता ने यही मूल स्वर बनाए रखा है। उन्होंने आज की पत्रकारिता की चुनौतियों और कमियों पर भी अपनी राय रखी। वहीं, शशांक शर्मा और संयोजक विनोद मिश्र ने भी विषय पर सारगर्भित बातें रखीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विश्वेश ठाकरे और लेखिका श्वेता उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय पत्रकारिता पर केंद्रित मासिक पत्रिका कृति बहुमत और उसके विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




