भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई में मां-बेटे की चोरी की जोड़ी बेनकाब, जामुल पुलिस की बड़ी सफलता
जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में मां और बेटे की जोड़ी ने मिलकर 5.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
गणेश नगर में दिनदहाड़े चोरी, दरवाजा तोड़कर उड़ाए गहने
13 अगस्त 2025 को गणेश नगर निवासी सुदर्शन कुमार कुर्रे अपने परिवार के साथ बलौदाबाजार गया हुआ था।अगले दिन लौटकर देखा तो घर का दरवाजा टूटा पड़ा था। अंदर जाकर पता चला कि आलमारी से करीब 1.50 लाख रुपए के गहने गायब हैं।
CCTV और मुखबिरों की मदद से खुला राज
रिपोर्ट मिलते ही जामुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और मुखबिरों के जरिए संदिग्धों पर नजर रखी गई। तफ्तीश के दौरान पुलिस की नजर पड़ी दीशु जगत और उसकी मां अनुराधा जगत पर।
पूछताछ में उगला सच, iPhone खरीदा और जेवर गिरवी रखे
शुरुआत में मां-बेटे ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती से पूछने पर चोरी की बात कबूल ली।
जांच में सामने आया कि दीशु ने कुछ गहने बेचकर iPhone खरीदा, और बाकी गहने मां के जरिए दंतेवाड़ा में बेच और गिरवी रख दिए।
पुलिस टीम ने दंतेवाड़ा से जब्त किए गहने
जामुल पुलिस की टीम ने दंतेवाड़ा जाकर सारे जेवरात जब्त किए। कुल 5.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा और उनकी टीम – सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, तिरिथ बंजारे, रूपनारायण बाजपेयी और चंदन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कानूनी कार्रवाई भी तेज़
आरोपियों – दीशु जगत (20 वर्ष) और अनुराधा जगत (42 वर्ष), निवासी क्रांति मार्केट, जोन-3, खुर्सीपार, जिला दुर्ग — के खिलाफ अपराध क्रमांक 686/25, धारा 331(4), 305, 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इलाके में दहशत और चर्चा
गुड्डू खान के घर के पास रहने वाले इन आरोपियों की करतूत से जोन-3 खुर्सीपार इलाके में दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि एक मां खुद अपने बेटे के साथ मिलकर चोरी में शामिल थी।यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




