भिलाई के जुनवानी कोसा नाले में हादसा: मछली पकड़ते समय 2 युवक तेज बहाव में बहे, SDRF की तलाश जारी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जुनवानी कोसा नाले में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया।

मछली पकड़ने गए तीन युवकों में से दो युवक तेज बहाव में बह गए। पुलिस और SDRF की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।यह घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। 

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र वर्मा, पवन खुटेल और पीलू मंगलवार रात करीब 10 बजे बारिश थमने के बाद मछली पकड़ने के लिए नाले पर पहुंचे थे।जाल बिछाते समय पवन का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा।उसे बचाने के लिए उसका साथी पीलू भी नाले में कूद पड़ा।

भिलाई के जुनवानी कोसा नाले में हादसा: मछली पकड़ते समय 2 युवक तेज बहाव में बहे, SDRF की तलाश जारी..

लेकिन तेज पानी ने पीलू को भी अपनी लहरों में समेट लिया। तीसरे साथी नरेंद्र वर्मा ने बहाव देखकर पानी में उतरने की हिम्मत नहीं की और तुरंत मोहल्ले में जाकर घटना की जानकारी दी।

पवन के छोटे भाई कृष्णा ने 112 पर कॉल कर मदद मांगी।परिवार और मोहल्ले के लोगों ने रातभर तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि सुबह से SDRF और पुलिस की टीम, स्थानीय लोगों की मदद से, नदी के दोनों किनारों पर तलाश कर रही है।फिलहाल दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J