भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में मोबाइल और सोशल मीडिया पर चल रहे सट्टा के खेल का पर्दाफाश हुआ है। वैशाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से मोबाइल व नगद रकम जब्त की है।
पुलिस को 13 सितंबर की शाम सूचना मिली थी कि रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग "कल्याण" और "राजधानी" नामक नंबर गेम में पैसों का दांव लगा रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची तो कुछ आरोपी भागने लगे। घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम बताए – आजम अहमद (35), विकास शर्मा (38), कुलेश्वर साहू उर्फ कुल्लु (45) और सुरज वर्मा (62)। इनके साथ धनसिंह देवांगन भी शामिल था, जो मौके से फरार हो गया।
पुलिस जांच में मोबाइल चैट से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। करीब 35 लाख रुपए के दांव-पेच और सट्टा लेन-देन दर्ज मिले। मौके से 4 मोबाइल और 6 हजार रुपए नगद जब्त किए गए।
पुलिस ने चारों आरोपियों को 14 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल और सोशल मीडिया पर सट्टा खेलने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




