भिलाई में म्यूल अकाउंट ठगी का खुलासा: 57 हजार रुपये फंसे, 5 आरोपी गिरफ्तार!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई के सुपेला थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह मामला 2 सितंबर का है, जब मयंक जंघेल के परिचित पीयूष जंघेल ने उनसे उनके बैंक खाते का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी। इसके बाद पीयूष अपने साथ मिनेश पाल और अजय जंघेल को लेकर आया।इन तीनों ने यूपीआई के माध्यम से मयंक के खाते में 57 हजार रुपये ट्रांसफर किए। यह रकम ऑनलाइन ठगी से जुड़ी थी।

मयंक ने 20 हजार रुपये अपने एटीएम से और बाकी 37 हजार रुपये अपने दोस्त के एटीएम कार्ड से निकालकर मिनेश को दे दिए।अगले दिन जब मयंक को पता चला कि उसका बैंक खाता साइबर सेल ने ब्लॉक कर दिया है, तब मामला साफ हो गया।

भिलाई में म्यूल अकाउंट ठगी का खुलासा: 57 हजार रुपये फंसे, 5 आरोपी गिरफ्तार!

पुलिस जांच में सामने आया कि पीयूष, मिनेश और अजय ने मिलकर मयंक के खाते का गलत इस्तेमाल किया।पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें आयुष नायडु और हर्ष चंद्राकर भी शामिल हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2), 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।यह घटना भिलाई के युवाओं के बीच ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं पर एक गंभीर चेतावनी है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK