भिलाई में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल: लड़की के भाई पर चाकू से हमला, बीच-बचाव में दोस्त की मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते खून की होली खेल दी। FIR दर्ज कराने से नाराज़ युवक ने लड़की के भाई पर चाकू से हमला किया और बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त की जान ले ली।

यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेंद्र महानंद का प्रेम लड़की से एकतरफा था। कुछ महीने पहले वह दीवार फांदकर लड़की के घर में घुस गया था। इस पर लड़की के भाई योगेंद्र और परिजनों ने थाने में FIR दर्ज कराई थी। तभी से दोनों के बीच रंजिश बनी हुई थी।


भिलाई में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल: लड़की के भाई पर चाकू से हमला, बीच-बचाव में दोस्त की मौत

बीती रात करीब 11:30 बजे योगेंद्र अपने दोस्त कामेश राव के साथ बस्ती में बैठा था। तभी अचानक वहां सुरेंद्र पहुंचा और योगेंद्र से बहस करने लगा। मामला बढ़ते ही सुरेंद्र ने चाकू निकालकर योगेंद्र पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए कामेश को आरोपी ने कई बार चाकू से गोदा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J