भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ज्वेलरी शॉप में कट्टा लेकर घुसे लुटेरे, लेकिन दुकानदार की हिम्मत ने बिगाड़ा प्लान
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो नकाबपोश युवक एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर कट्टा तान दिए।लेकिन लुटेरों की ये चाल ज्यादा देर टिक नहीं पाई, क्योंकि दुकानदार नितेश जैन ने डरने की बजाय हिम्मत दिखाई और उनसे भिड़ गए।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना 1 सितंबर की शाम करीब 4 बजे की है।भिलाई के चरोदा इलाके में दो नकाबपोश युवक नितेश जैन की दुकान में घुसे और कट्टा निकालकर सोना देने की धमकी देने लगे।लेकिन नितेश जैन ने बहादुरी से उनका सामना किया और पकड़ने की कोशिश की। डर के मारे लुटेरे मौके से भाग निकले।
वारदात की सूचना शाम 7 बजे भिलाई-3 थाने में दी गई।पुलिस ने दुकान के CCTV फुटेज खंगाले और लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
भिलाई के बाद रायपुर में फायरिंग और लूट
भिलाई की घटना के बाद उसी दिन शाम रायपुर में लुटेरों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया।
इस बार रायपुर के कुकुरबेड़ा इलाके में एक युवक को कट्टे की नोंक पर लूटा गया और हवाई फायरिंग भी की गई।लुटेरों ने रायपुर में की फायरिंग, 4500 रुपए लूटे
2 सितंबर की शाम 6 बजे सरोना निवासी उज्जवल निषाद अपने दोस्त के साथ ATM गया था।
उसी वक्त आरोपी हरमीत सिंह और दीपक तिवारी ने उनकी बाइक रोक दी।
दोनों ने उज्जवल को डराया, कट्टा दिखाया और फिर हवा में गोली चलाई।
डर के माहौल में उज्जवल से ₹4500 छीन लिए। लेकिन उज्जवल ने साहस दिखाते हुए लुटेरों की बाइक पकड़ ली, जिससे दोनों गिर गए और बाइक छोड़कर भाग निकले।
पुलिस की तेजी, एक गिरफ्तार – दूसरा फरार
रायपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो हीरापुर का निवासी है।वहीं दूसरा आरोपी दीपक तिवारी अब भी फरार है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह के अनुसार, हरमीत सिंह ने पूछताछ में दोनों वारदातों को कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
भिलाई और रायपुर जैसे शांत शहरों में इस तरह की घटनाएं लोगों में डर पैदा कर रही हैं।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




