भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल टूटा, जिंदगी खत्म: भिलाई में नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम
भिलाई शहर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। एक 17 साल के नाबालिग लड़के ने प्रेमिका के धोखे से आहत होकर फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपने टूटे दिल की दास्तां और कुछ उधार पैसे की बात लिखी, जिसने इस दुखद कहानी को और गहरा कर दिया।
प्रेम में धोखा बना मौत की वजह
भिलाई नगर थाना क्षेत्र की इस घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक का अपनी प्रेमिका के साथ कुछ समय से रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। परिजनों ने बताया कि लड़की से अनबन के बाद से वह गहरे तनाव में था। आए दिन का मनमुटाव उसे अंदर ही अंदर तोड़ रहा था। आखिरकार, उसने फांसी का फंदा चुनकर अपनी जिंदगी को अलविदा कह दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। भिलाई सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में तनाव आत्महत्या की मुख्य वजह लग रही है। फिर भी, पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि सच सामने आ सके।
माता-पिता का इकलौता बेटा था
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह नाबालिग अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दिल को छू लेने वाली बात यह है कि उसे गोद लिया गया था और माता-पिता उसे बेइंतहा प्यार करते थे। उसकी हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश पूरी की जाती थी। लेकिन गलत संगत ने उसे ऐसी राह पर ले गया, जहां से वापसी की कोई उम्मीद नहीं बची। भिलाई के इस मोहल्ले में हर कोई इस घटना से सदमे में है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




