भिलाई में खुलेआम हथियार लहराते तीन युवक गिरफ्तार, शहर में मची सनसनी!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने दबोच लिया है।

एक ही हफ्ते में दो अलग-अलग इलाकों से हुई गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की तत्परता ने एक बड़ा खतरा टाल दिया।

पहला मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

2 सितंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली कि सिविक सेंटर स्थित देशी शराब भट्टी के पास एक युवक स्टील का धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान विक्रम उर्फ विक्की, निवासी उड़िया, के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि आरोपी का यह कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध क्रमांक 463/2025 दर्ज किया गया है।आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

भिलाई में खुलेआम हथियार लहराते तीन युवक गिरफ्तार, शहर में मची सनसनी! 3 युवक गिरफ्तार..

दूसरा मामला नेवई थाना क्षेत्र से सामने आया है।

यहां बैकुंठ धाम के पास स्थित नर्सरी के नजदीक एक युवक धारदार हथियार लहराते हुए नजर आया।लोगों ने डर के साये में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम केवल दास मानिकपुरी उर्फ भोला, निवासी स्टेशन मरोदा (बीआरपी कॉलोनी, मौसमी किराना स्टोर के पास) बताया।पुलिस ने उसके पास से लोहे का धारदार चापड़ जब्त किया है।दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

लोकल लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी देखी गई हैं, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत की सांस ली जा रही है।

आपके आसपास भी कुछ संदिग्ध दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ – क्योंकि "आपके शहर की खबर, सबसे पहले आपके पास!



यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK