भिलाई में तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार थार कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान ईश्वर राव (65 वर्ष) के रूप में हुई है। वे भिलाई-3 के रहने वाले थे और रोजाना की तरह सुबह 8 बजे घर के काम निपटाने बाजार जा रहे थे। तभी पीछे से आई थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

भिलाई में तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम

रायपुर एम्स में तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल ईश्वर राव को गंभीर हालत में रायपुर एम्स रेफर किया। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उनका कहना है कि ईश्वर राव कई सालों से भिलाई-3 इलाके में रह रहे थे और रोज सुबह बाजार जाया करते थे।

कार जब्त, ड्राइवर हिरासत में

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद थार कार को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J