भिलाई में नाले में बहे शख्स का SDRF ने शव बरामद किया, एक की तलाश जारी!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में बुधवार को बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। विनोबा नगर, जुनवानी के नाले में तेज बहाव में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा अब भी लापता है। SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीलू निषाद (50 वर्ष) का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।

यह हादसा स्मृति नगर चौकी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग क्षेत्र का है। जिला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, एम जे कॉलेज जुनवानी के पास नाले में दो व्यक्ति बह गए थे। भारी बारिश के चलते नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर SDRF टीम मौके के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वृहद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पीलू निषाद का शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों को खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

                                भिलाई विनोबा नगर नाले हादसा – SDRF ने पीलू निषाद का शव बरामद किया, दूसरा व्यक्ति लापता

दूसरे लापता व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और बारिश के मौसम में नाले-नदियों के पास न जाने की अपील की है। SDRF, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मिलकर बचाव कार्य में जुटी हैं।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J