महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद BJP के पूर्व नेता ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, ICU में जिंदगी-मौत की जंग जारी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री जीत निशोदे ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि हाल ही में उनका एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

भोपाल अश्लील वीडियो वायरल विवाद – BJP पूर्व नेता जीत निशोदे ने फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश की, हालत गंभीर

हालत गंभीर, परिजनों का आरोप

जीत निशोदे को फंदे से उतारकर परिजन शाहपुरा स्थित पुष्पांजलि अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार का आरोप है कि शासन-प्रशासन से किसी तरह की मदद नहीं मिल रही, जबकि जीत जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

वीडियो से मचा सियासी भूचाल

जैसे ही अश्लील वीडियो वायरल हुआ, राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। वीडियो में जीत निशोदे एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से फैल गई और बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दीं।

कांग्रेस का हमला

कांग्रेस ने इस मामले पर बीजेपी को घेरा। पार्टी नेताओं ने सवाल उठाए कि क्या यही भाजपा के संस्कार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मंचों पर चरित्र और नैतिकता की बातें करती है, लेकिन उसके नेता पर्दे के पीछे ऐसी हरकतों में लिप्त पाए जा रहे हैं।

बीजेपी की कार्रवाई

जैसे ही विवाद बढ़ा, भाजपा संगठन ने तत्काल कदम उठाते हुए जीत निशोदे को महामंत्री पद से हटा दिया और उन्हें पार्टी से भी निलंबित कर दिया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने साफ कहा कि पार्टी किसी भी स्थिति में अश्लील हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

राजनीति में बयानबाजी तेज

इस पूरे मामले ने प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है, जबकि भाजपा बचाव में उतर आई है।
फिलहाल अस्पताल में भर्ती जीत निशोदे की हालत गंभीर है और पूरे भोपाल की नजर इस घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J