पूर्व CM भूपेश बघेल को रायपुर नगर निगम ने 7,258 रुपए संपत्ति कर का नोटिस भेजा , पूर्व CM बोले– अवैध है टैक्स, फिर भी भरूँगा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तब मच गई जब रायपुर नगर निगम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टैक्स का नोटिस थमा दिया। यह नोटिस उनके पुराने सरकारी आवास पाटन सदन के लिए भेजा गया है, जहाँ अब मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुनकुरी सदन बन चुका है।

निगम की ओर से बघेल को 7,258 रुपए संपत्ति कर जमा करने कहा गया है। आमतौर पर सरकारी आवास पर ऐसा टैक्स नहीं लगता, लेकिन इसके बावजूद यह नोटिस जारी किया गया।

रायपुर नगर निगम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजा टैक्स नोटिस – 7,258 रुपए संपत्ति कर विवाद

भूपेश बघेल ने इस नोटिस पर तंज भरे अंदाज़ में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा–
“मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को 7,258 रुपए अदा करने का वचन देता हूँ! वैसे तो शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था, आज विष्णुदेव सरकार ने मुझे नोटिस भेजा है। भले ही यह नोटिस अवैध हो, लेकिन मैं मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरी करूँगा। अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार ‘कुनकुरी सदन’ का भी टैक्स मांगेगी!”

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J