पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बीजापुर में पत्रकार हत्या केस में प्रशासन ने दिखाई सख्ती, आरोपी के घर पर गरजा बुलडोजर

बीजापुर जिले में हुई पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के घर पर आज बुलडोजर चलाया गया, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई।

चट्टान पारा में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

सुरेश चंद्राकर के चट्टान पारा इलाके में बने अवैध निर्माण पर राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।इस दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो।

हत्या की थी पूरी प्लानिंग

याद दिला दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 की शाम करीब 7 बजे से लापता हो गए थे।अगले दिन 2 जनवरी को उनके भाई युकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मोबाइल बंद, लेकिन आखिरी लोकेशन पास में

पुलिस ने मुकेश का मोबाइल ट्रेस किया, लेकिन फोन बंद मिला। लास्ट लोकेशन उनके इलाके के आसपास ही दिखी। जांच में CCTV फुटेज भी खंगाले गए, जिसमें मुकेश टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने दिखाई दिए थे।

घर में छिपाया गया था शव

जब आरोपी के 14 कमरों वाले प्रॉपर्टी और बैडमिंटन कोर्ट की तलाशी ली गई, तो वहां बने टैंक पर हाल ही में डाले गए कंक्रीट कवर के अंदर से मुकेश का शव बरामद हुआ।
इस दृश्य को देखकर पुलिस भी सन्न रह गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की आवाज़ अब भले ही खामोश हो गई हो, लेकिन न्याय की लड़ाई अभी जारी है।इस खबर को ज़्यादा से ज़्यादा साझा करें, ताकि अपराधियों तक कानून का हाथ पहुंचे और पीड़ित को इंसाफ मिल सके।



यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK