भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्यार में धोखा और रेप केस के दंश से टूटे एक युवक ने अपनी जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर उसका शव दो टुकड़ों में मिला, सिर धड़ से अलग पड़ा था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक का नाम गौरव सवन्नी (29) है। वह अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। गौरव इंजीनियर था और निजी कंपनी की नौकरी के लिए नोएडा गया था। वहीं उसकी मुलाकात शादी डॉट कॉम के जरिए दिल्ली की एक युवती से हुई और दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ।
रिहाई के बाद से ही वह गहरे डिप्रेशन में था। शनिवार शाम उसने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें लिखा— प्यार में धोखा खाया है... इसके बाद वह घर से निकल गया। नोट मिलने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना साझा की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
आखिरकार रात 12 बजे अल्का एवेन्यू के पास उसलापुर रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली। वह काले रंग की शर्ट और पैंट पहने था। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं, गौरव के पिता अशोक सवन्नी ने कहा कि बेटा नोएडा से लौटने के बाद लगातार तनाव में था। उसके चचेरे भाई ने भी आशंका जताई कि गौरव ऑनलाइन साइट के जाल में फंस गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




