बिलासपुर में मवेशी तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई: मेटाडोर में ठूंस-ठूंसकर कर भरी 30 गायें, ड्राइवर गिरफ्तार, साजिश में शामिल सरपंच भाग निकला!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 30 गायों से भरा मेटाडोर पकड़ा गया

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मवेशियों की तस्करी का मामला सामने आया है। मेटाडोर में 25 से 30 मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था।

हिंदू संगठनों की सतर्कता से बची गायों की जान

ग्राम जोंधरा के नारायण पटेल ने बजरंग दल को इसकी जानकारी दी कि एक मेटाडोर (सीजी 22 आर 8647) में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे।

बिलासपुर में मवेशी तस्करी पकड़ी गई: मेटाडोर में 30 गायें, ड्राइवर गिरफ्तार, सरपंच भाग निकला!

रात 10:30 बजे पकड़ा गया वाहन, नहीं मिले दस्तावेज

करीब 10:30 बजे कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोका और केबिन में बैठे लोगों से मवेशियों के दस्तावेज मांगे, लेकिन उनके पास कुछ नहीं था। वाहन में मवेशियों को अमानवीय तरीके से भरा गया था।

ड्राइवर और मालिक की पिटाई, मालिक फरार

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर और वाहन मालिक की जमकर पिटाई कर दी। हंगामे के बीच मेटाडोर मालिक मौका पाकर फरार हो गया।

पुलिस को दी सूचना, मवेशियों को भेजा गया गौशाला

इसके बाद बजरंग दल ने तुरंत पुलिस को बुलाया। मवेशी, मेटाडोर और ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सभी मवेशियों को पास की गौशाला भेजा गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

ड्राइवर ने बताया – मवेशियों को शिवरीनारायण ले जा रहे थे
प्रारंभिक पूछताछ में ड्राइवर सुरेश पटेल ने बताया कि मवेशियों को शिवरीनारायण ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सरपंच के वाहन से हो रही थी तस्करी, घटनास्थल से भाग निकला
जांच में सामने आया है कि यह मेटाडोर बलौदाबाजार जिले के एक सरपंच का था। सरपंच भी खुद मवेशियों की तस्करी में शामिल था और वाहन में मौजूद था।

 सरपंच को छुड़ाने पहुंचे लोग, लेकिन वह भाग गया-

घटना की जानकारी मिलते ही कुछ लोग सरपंच को छुड़ाने भी पहुंचे, लेकिन वह मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है।

विज्ञापन

 ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में

फिलहाल ड्राइवर सुरेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब फरार मालिक और सरपंच की तलाश में जुटी है।

 ऐसी ही लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए हमारे साथ बने रहिए।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK