भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां एक नाबालिग लड़की को उसकी सहेली और उसकी मां ने ही सहारा देने के नाम पर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना करीब एक महीने पुरानी है। 8 अगस्त को नाबालिग घर से नाराज होकर भाग निकली थी और अपनी सहेली के घर लिंगियाडीह पहुंच गई। वहां उसकी मुलाकात सहेली की मां कालिका तिवारी (32) से हुई। लेकिन सहारा देने के बजाय उसने शराब पिलाकर उसे देह व्यापार में धकेल दिया।
इस पूरे खेल में दलाल विक्की भोजवानी (40) भी शामिल था। पुलिस के अनुसार, नाबालिग को जबरन कमरे में बंद रखा जाता था और अलग-अलग लोगों को सौंपा जाता था। यहां तक कि उसे रायगढ़ तक ले जाया गया, जहां उससे जबरन देह व्यापार कराया गया।
पुलिस की कार्रवाई
मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। नाबालिग को सुरक्षित छुड़ाकर उसके स्वजन के हवाले कर दिया गया। वहीं सहेली, उसकी मां, दलाल समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई की है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी विक्की भोजवानी पहले भी देह व्यापार में पकड़ा जा चुका है।
उसके मोबाइल और कॉल डिटेल्स जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं और हर दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




