भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां स्कूटी सवार दो युवतियों ने सरेआम गुंडागर्दी दिखाई। उन्होंने राह चलते युवकों को रोककर पैसे मांगे, विरोध करने पर थप्पड़ जड़ दिया और आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
धमकी और मारपीट का दौर:
पैसे देने से इनकार पर युवकों और युवतियों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच युवतियों ने फंसाने की धमकी दी। मामला बढ़ा तो एक युवती ने युवक को थप्पड़ मारा और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। दूसरी युवती ने बाइक पर बैठे एक और युवक से मारपीट शुरू कर दी।
विडियो देखे -
करीब 16 सेकेंड के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक युवतियों से भिड़ रहा है और जोर-जोर से आरोप लगा रहा है कि वे उसे फंसा रही हैं। तभी एक युवती उसे जोरदार तमाचा मार देती है। वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर साफ दिख रहा है, लेकिन युवतियों की स्कूटी का नंबर कपड़े से ढंका हुआ मिला।
पुलिस बोली– शिकायत का इंतजार:
वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक किसी युवक ने थाने में शिकायत नहीं की है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने कहा कि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो के आधार पर युवतियों और युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




