भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : थाली में खाना छोड़ना सिर्फ बर्बादी नहीं, मान्यताओं में माना गया है अशुभ – जानिए क्यों बुज़ुर्ग करते हैं मना!
हम में से कई लोगों को यह आदत होती है कि खाना खाते समय थाली में थोड़ा बहुत भोजन छोड़ देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ये आदत न सिर्फ सामाजिक रूप से गलत मानी जाती है, बल्कि धार्मिक रूप से भी अशुभ मानी गई है?छत्तीसगढ़ सहित देश के कई घरों में आज भी बड़े-बुज़ुर्ग बच्चों को सिखाते हैं – "थाली में अन्न मत छोड़ो, अन्न देवता का अपमान होता है।
अन्न है देवी अन्नपूर्णा का स्वरूप, अनादर से आता है दुर्भाग्य
हिंदू धर्म में अन्न को देवी अन्नपूर्णा का प्रतीक माना गया है। थाली में अन्न छोड़ देना उनके अपमान के समान समझा जाता है। ऐसा करने से धन-धान्य में हानि होने की आशंका जताई जाती है।
पितरों का क्रोध और पितृ दोष की संभावना
कुछ मान्यताओं के अनुसार, थाली में भोजन छोड़ना पितरों को नाराज़ कर सकता है। पौराणिक मान्यताओं में कहा गया है कि इससे पितृ दोष लगने की संभावना बढ़ जाती है, जो परिवार के सुख-शांति को प्रभावित कर सकता है।
भोजन की बर्बादी से घर में आती है नकारात्मक ऊर्जा
धार्मिक शास्त्रों और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अन्न का अपमान करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है।इससे घर का माहौल बिगड़ता है और समृद्धि रुक सकती है।
अगले जन्म में हो सकती है भूख और गरीबी का सामना
कुछ धार्मिक ग्रंथों में माना गया है कि जो लोग अन्न की कद्र नहीं करते, उन्हें अगले जन्म में भोजन की कमी और दरिद्रता झेलनी पड़ती है।इसलिए सिखाया जाता है – जितना खाना है, उतना ही लो।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
सामाजिक दृष्टि से भी है ये आदत अनुचित
भोजन छोड़ना उन लोगों के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है जिन्हें रोज़ का खाना भी मयस्सर नहीं होता। इसलिए कहा गया है कि भोजन को कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
अगर अनजाने में खाना बच जाए तो क्या करें?
यदि थाली में अनजाने में खाना बच जाए, तो उसे फेंकने के बजाय किसी पशु या पक्षी को खिला देना बेहतर विकल्प माना गया है। यह न सिर्फ अन्न का सम्मान है, बल्कि जीवों के प्रति दया का भाव भी दर्शाता है।
Disclaimer: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और लोक आस्थाओं पर आधारित है। इसमें दी गई बातों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Bhilai Ki Patrika News इसकी पुष्टि नहीं करता।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




