आधी रात का ड्रामा: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी पकड़ा गया! दोनों की हाथ-पैर बांधकर की पिटाई, सामाजिक बैठक में गर्लफ्रेंड को प्रेमी को सौंपा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरगुजा में आधी रात का हाई-वोल्टेज ड्रामा

(छग) लखनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार आधी रात बड़ा बवाल मच गया। शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। फिर दोनों के हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की गई।

पहले से चल रहा था अफेयर
जानकारी के मुताबिक युवक-युवती शादी से पहले ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। किसी कारण उनकी शादी नहीं हो सकी। दोनों की अलग-अलग जगह शादी हो गई, लेकिन मुलाकात और बातचीत का सिलसिला जारी रहा।

शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी पकड़ा गया! दोनों की हाथ-पैर बांधकर की पिटाई,

पति के बाहर जाते ही पहुंचा प्रेमी

सूरजपुर जिले के तेलई कच्छार निवासी शुभम राजवाड़े (24) सोमवार देर रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका (21) से मिलने उसके ससुराल पहुँचा। उस समय महिला का पति बाहर गया हुआ था। प्रेमी जैसे ही घर में घुसा, परिवारवालों को भनक लग गई और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया।

हाथ-पैर बांधकर की पिटाई
गुस्साए परिजनों ने दोनों को एक साथ बांध दिया और उनकी पिटाई की। बताया गया कि युवती अंबिकापुर की रहने वाली है और एक साल पहले उसकी शादी लखनपुर क्षेत्र में हुई थी।

सामाजिक बैठक में हुआ फैसला
मंगलवार को इस मामले को लेकर सामाजिक बैठक हुई। पुलिस को भी जानकारी दी गई। बैठक में निर्णय हुआ कि युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया जाए। बताया गया कि युवक भी शादीशुदा है और दोनों शादी से पहले से प्रेम संबंध में थे।

FIR दर्ज नहीं
लखनपुर टीआई शशि कांत सिन्हा ने बताया कि किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसी वजह से मामले में कोई FIR नहीं हुई है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J