भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : CBI अधिकारी बनकर 55 लाख की ठगी, पुलिस ने लखनऊ से दबोचा आरोपी
दुर्ग जिले की नेवई पुलिस ने डिजिटल ठगी के बड़े मामले में सातवें आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी लाईक अहमद को प्रोडक्शन वारंट पर दुर्ग लाया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
अप्रैल-मई 2025 में रची गई थी यह ठगी की साज़िश
मामला नम्रता चंद्राकर के परिवार से जुड़ा है। आरोपियों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर पीड़िता के पिता से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया और उनके खिलाफ 2 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का झूठा आरोप लगाया।
गिरफ्तारी का डर दिखाकर वसूले 55 लाख रुपये
आरोपी का कनेक्शन यूपी के गोंडा से
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपी लाईक अहमद गोंडा जिले का निवासी है और लखनऊ की फूलबाग कॉलोनी में रहता था। यह आरोपी पहले से लखनऊ जेल में साइबर क्राइम के मामलों में बंद था।
अब तक सात आरोपी सलाखों के पीछे
इस मामले में अब तक कुल सात आरोपी जेल जा चुके हैं। महाराष्ट्र के ठाणे से ऋषिकेश जोशी और चंदन बालकरण सरोज को भी पुलिस पहले ही गिरफ़्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
दुर्ग पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शहर में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता का माहौल बना है। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




