भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा।कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के बड़े मामले का खुलासा किया है। लंबे समय से इस गोरखधंधे में लिप्त महिला अमीना ताज और उसके सहयोगी ड्राइवर राकेश साहू को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अमीना जरूरतमंद लोगों को रकम उधार देती और बदले में कई गुना ब्याज वसूलती थी। एक मामले में तो 50 हजार रुपए के कर्ज पर करीब 6 लाख रुपए तक वसूल लिए गए। इसके बावजूद पीड़ित को ब्लैंक चेक और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार प्रताड़ित किया गया।
हाल ही में वायरल हुए एक ऑडियो में अमीना ताज को पीड़ित को धमकाते सुना गया। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की। आरोपियों के घर और दफ्तर से उधारी लेन-देन के कागजात, पीड़ितों के ब्लैंक चेक, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। जांच में अब तक चार और पीड़ितों की शिकायतें भी सामने आई हैं।
एसपी धर्मेन्द्र सिंह और एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने साफ कहा कि किसी अपराधी की यह धमकी कि “पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती” पूरी तरह झूठी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




