भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में GST घोटाले की सबसे बड़ी कार्रवाई, रायपुर से मचा भूचाल!
रायपुर में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की ज़ोनल यूनिट ने मोक्षित कॉरपोरेशन और उससे जुड़ी 85 फर्जी फर्मों के खिलाफ बड़ा खुलासा किया है।162.22 करोड़ रुपये के कर योग्य लेनदेन पर 28.46 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का मामला सामने आया है। इस पर विभाग ने नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरवरी 2024 से शुरू हुई थी जांच
इस पूरे मामले की जांच फरवरी 2024 में शुरू की गई थी। शुरुआती जांच में ही कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।DGGI की टीमों ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मोक्षित कॉरपोरेशन और उससे जुड़ी फर्मों के ठिकानों पर तलाशी ली।
रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी कंपनियां
जांच में खुलासा हुआ कि फर्म का पार्टनर शशांक चोपड़ा ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर दर्जनों फर्जी कंपनियां बनाईं।इन कंपनियों के जरिए न सिर्फ फर्जी ITC क्लेम किया गया, बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियां भी चलाई जा रही थीं।इस पूरे नेटवर्क में 200 से ज्यादा बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया।
28.46 करोड़ की टैक्स मांग, ED और ACB की भी एंट्री
जांच पूरी होने के बाद DGGI ने मोक्षित कॉरपोरेशन पर 28.46 करोड़ रुपये की टैक्स रिकवरी की मांग की है।इसके अलावा, जुड़ी हुई 85 फर्मों को दंड नोटिस भी भेजा गया है।इतना ही नहीं, इस मामले में ACB-EOW ने शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया, और ED रायपुर ने भी जांच में कदम बढ़ाया है।
ये पूरी कार्रवाई GST जैसे संवेदनशील टैक्स सिस्टम के दुरुपयोग पर लगाम लगाने की दिशा में एक मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है।यह केस यह भी दिखाता है कि किस तरह लोकल कंपनियों की आड़ में कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराध अंजाम दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित! विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




