छत्तीसगढ़: शादी में DJ बजाने पर परिवार का सामाजिक बहिष्कार, 3 साल से अपमान झेल रहा परिवार , लगाई मदद की गुहार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा। डिजिटल इंडिया के दौर में जहां देश तरक्की कर रहा है, वहीं गांवों में कुप्रथाओं की जड़ें अब भी मजबूत हैं। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है कुंडा थाना क्षेत्र के अखरा गांव से, जहां एक परिवार पिछले तीन साल से सामाजिक बहिष्कार की पीड़ा झेल रहा है। 

Kawardha Akhara Gaon – DJ Bajane Par Parivar Ka Samajik Bahishkar

दरअसल, राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी और उनके परिवार को समाज के ठेकेदारों ने समाज से बाहर कर दिया। गांव में उनके लिए हुक्का-पानी तक बंद करवा दिया गया है। इतना ही नहीं, यह फरमान भी जारी किया गया कि जो कोई इस परिवार को किसी सामाजिक कार्यक्रम में बुलाएगा, उस पर 51 हजार और 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

बहिष्कार की वजह सुनकर लोग दंग रह गए। बताया गया कि राजेंद्र अपने भतीजे की शादी में शामिल हुए थे, जहां DJ बज रहा था। समाज में DJ पर प्रतिबंध है और इसी के चलते पूरे परिवार को समाज से निकाल दिया गया। जबकि सच्चाई यह है कि राजेंद्र और उनका परिवार भतीजे से बीते 20 सालों से अलग रह रहा है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि दुकानदार उन्हें सामान नहीं बेचते, हैंडपंप से पानी भरने नहीं देते और गांव वाले बातचीत तक बंद कर चुके हैं। तीन साल से यह परिवार अपमान और तिरस्कार भरा जीवन जीने को मजबूर है।

न्याय की तलाश में राजेंद्र अपने बेटे के साथ कवर्धा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई के पास पहुंचे। उन्होंने समाज में दोबारा शामिल करने की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J