भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
रायपुर: अगर आप छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है! छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में केमिस्ट (तृतीय श्रेणी) के 12 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आई है, जो रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
क्या है भर्ती की पूरी जानकारी? व्यापम ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आज यानी 29 सितंबर 2025 से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक) है। अगर आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो 23 से 25 अक्टूबर तक सुधार का मौका मिलेगा। परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी, और प्रवेश पत्र 15 दिसंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के साथ बी.एस.सी. डिग्री अनिवार्य है। केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, और जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उनकी फीस वापस नहीं होगी।
पदों का बंटवारा और आरक्षण कुल 12 पदों में से 4 पद अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति, 4 अनुसूचित जनजाति (जिसमें 1 महिला के लिए आरक्षित), और 2 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए हैं। इसके अलावा, 1 पद दिव्यांग (OA, OL, OAL, HH श्रेणी) अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। परीक्षा 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी, जिससे स्थानीय अभ्यर्थियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




