छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी 5000 शिक्षकों की भर्ती, नए सत्र से पहले शिक्षा विभाग ने बनाई कार्ययोजना!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने साफ कहा है कि नए शिक्षा सत्र से पहले 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बैठक में हुई अहम चर्चा

रायपुर मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले 5000 शिक्षकों की भर्ती अनिवार्य रूप से शुरू हो।

                              CG Teacher Recruitment 2025 – छत्तीसगढ़ में नए सत्र से पहले 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

भर्ती और पारदर्शिता पर निर्देश

मंत्री ने स्पष्ट किया कि राजपत्रित अधिकारियों की भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के जरिए होगी। पाठ्य पुस्तक निगम को भी एक ही टेंडर से छपाई और परिवहन का काम करने के निर्देश दिए गए, ताकि समय और धन की बचत हो।

स्कूलों की स्थिति पर फोकस

बैठक में भवन विहीन और तदर्थ स्कूलों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि बजट का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए और राशि लैप्स न हो।

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति और प्रशिक्षण

मंत्री यादव ने निर्देश दिए कि शिक्षकों और जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाए। साथ ही, सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम अब SCERT के माध्यम से कराए जाएंगे।

शिक्षकों की दक्षता होगी जांची

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान ही छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सामग्री की अग्रिम योजना बनाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि परीक्षा खत्म होते ही शिक्षकों का ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसके बाद परीक्षा लेकर उनकी दक्षता का मूल्यांकन होगा।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J