भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शराब घोटाले में फंसे चैतन्य बघेल की आज कोर्ट में पेशी, ED फिर से रिमांड की मांग कर सकती है
छत्तीसगढ़ की सियासत में गर्मी बढ़ाने वाला मामला एक बार फिर कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की आज रायपुर की पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में पेशी होगी। 2 महीने से जेल में बंद चैतन्य बघेल की 14 दिन की न्यायिक रिमांड अब खत्म हो रही है। सूत्रों की मानें तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक बार फिर से कोर्ट में रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।
18 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी
शराब घोटाले से जुड़े इस बहुचर्चित मामले में ED ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह रायपुर की जेल में बंद हैं।अब तक की जांच में कई दस्तावेज और लेन-देन की जानकारी सामने आई है, जिन्हें लेकर ईडी की टीम और गहराई से पूछताछ करना चाहती है।
क्या बोलेगा कोर्ट?
आज की सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। क्या कोर्ट रिमांड बढ़ाने की मंजूरी देगा या फिर चैतन्य को न्यायिक हिरासत में ही रहने दिया जाएगा, यह देखने वाली बात होगी।स्थानीय लोगों में इस केस को लेकर खासी चर्चाएं हैं। रायपुर कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




