भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में बड़ा टैक्स घोटाला उजागर...
राज्य GST विभाग ने 100 करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा किया है। इस फर्जीवाड़े में 5 राज्यों में 170 से ज्यादा बोगस फर्म खड़ी की गई थीं।
फरहान बना मास्टरमाइंड
मोहम्मद फरहान सोरठिया इस पूरे रैकेट का सरगना है। खुद को GST सलाहकार बताकर वह लंबे समय से कारोबार चला रहा था। लेकिन हकीकत में यह करोड़ों का घोटाला था। फिलहाल फरहान फरार है।
छापा और दस्तावेज बरामद
12 सितंबर को फरहान के दफ्तर पर छापा मारा गया। यहां से 172 फर्मों का पंजीयन और बोगस बिलिंग से जुड़े दस्तावेज मिले। फरहान ने अपने 5 स्टाफ को फर्जी पंजीयन, ई-वे बिल और रिटर्न दाखिल करने का काम सौंपा था।
822 करोड़ के ई-वे बिल, 100 करोड़ का नुकसान
जांच में सामने आया कि सिर्फ 26 फर्मों से ही 822 करोड़ रुपए के ई-वे बिल जनरेट किए गए, जबकि रिटर्न में महज 106 करोड़ का टर्नओवर दिखाया गया। शुरुआती जांच में ही राज्य को 100 करोड़ रुपए का नुकसान सामने आया।
कैश और सोना भी बरामद
सूचना पर 17 सितंबर को फरहान के चाचा मोहम्मद अब्दुल लतीफ सोरठिया के घर तलाशी ली गई। यहां से 1.64 करोड़ रुपए कैश और 400 ग्राम सोने के 4 बिस्किट मिले। बरामदगी के बाद आयकर विभाग को भी जानकारी दी गई।
कंपनियां और ब्रोकर जांच के घेरे में
इस घोटाले में कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और ITC का फायदा उठाने वाली कंपनियां भी फंसी हुई हैं। विभाग अब पूरे घोटाले की गिनती कर रहा है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




