विज्ञापन

दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जताई संभावना..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में फिर से भारी बारिश का खतरा! 20 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, और अब मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आसमान दिन भर बदला-बदला रहा। मौसम ने ऐसा करवट ली है कि हर ओर सिर्फ बारिश की चर्चा है।

राजधानी रायपुर में भी बदला-बदला रहा मौसम

गुरुवार को रायपुर में दिन भर बादल छाए रहे।हल्की फुहारों से मौसम खुशनुमा बना रहा, लेकिन शाम होते-होते कई जगहों पर अचानक तेज़ बारिश ने सबको चौंका दिया

दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी!

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है:

  • रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर

  • धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार

  • जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और दुर्ग

इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश?

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
कुछ स्थानों पर शाम के समय अचानक तेज़ बारिश भी हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

 सावधानी ही सुरक्षा है!

प्रदेशवासियों से अपील है कि मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में न लें।जहां ज़रूरी हो वहीं निकलें, नदियों-नालों से दूरी बनाकर रखें, और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

आपकी सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज़रूरी है।इस खबर को शेयर करें ताकि आपके अपने भी सतर्क रहें।

   


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK