कांग्रेसी सड़कों पर उतरे, मंत्री केदार कश्यप के बंगले तक पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका – प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्म भी घायल!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारों से गरज उठी जब वे मंत्री केदार कश्यप के बंगले की ओर बढ़ने लगे। लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया, जिससे माहौल गर्मा गया।

कांग्रेसियों ने गांधी मैदान से रैली निकाली, जो नगर निगम व्हाइट हाउस होते हुए मोतीबाग चौक की ओर बढ़ रही थी।जब वे मंत्री के बंगले के पास पहुंचे, तब पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से मना कर दिया।तभी प्रदर्शनकारी “इस्तीफा लो!” के नारेबाजी करने लगे। भीड़ बढ़ने से एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई।

कांग्रेसी सड़कों पर उतरे, मंत्री केदार कश्यप के बंगले तक पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका – प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्म भी घायल!

भाजपा का पलटवार:

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेसियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूछा – "ये दल हैं या पत्थरबाज़? उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी पर पत्थर फेंके गए, जिससे "हमारी शेरनी की आँखों में आँसू आ गए। माफी नहीं मिलेगी।"

कांग्रेस का जवाब और आरोप:

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेता जनता के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने एक कर्मचारी को बंद कमरे में बुलाकर गाली-गलौज और मारपीट की, जबकि जब तक पीड़ित की शिकायत पुलिस तक पहुंची, एफआईआर नहीं हुई।उन्होंने चेतावनी दी – "अगर कर्मचारी को कुछ हुआ, तो जिम्मेदार भाजपा सरकार और मंत्री खुद होंगे।"

मौजूद थे कौन‑कौन?

रैली में शामिल थे—उधो राम वर्मा, छाया वर्मा, प्रमोद दुबे, आकाश शर्मा, अरुण जंघेल, प्रशांत ठेंगड़ी, दीपा बग्गा, देव कुमार साहू, माधव साहू, अनु साहू, अशोक ठाकुर, आकाश तिवारी, अरुण ताम्रकार, अमन गिल, जी श्रीनिवास, बंशी कन्नौजे—और लगभग सैकड़ों साथी।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK