भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल रंग लाई है और केंद्र सरकार ने राज्य को 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया देने की मंजूरी दे दी है।
इस अतिरिक्त आपूर्ति से किसानों को खरीफ सीजन में खाद की कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों की हर जरूरत को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।
कब-कब मिलेगा कितना यूरिया
सितंबर माह के पहले सप्ताह में 20 हजार टन, दूसरे सप्ताह में 35 हजार टन और महीने के अंत तक 5 हजार टन यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
अब तक 6.39 लाख टन यूरिया किसानों तक पहुंचाया गया
मार्कफेड के मुताबिक, 28 अगस्त तक सहकारी क्षेत्र में 3,91,079 मीट्रिक टन और निजी क्षेत्र में 3,11,563 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण हुआ।
इसके मुकाबले अब तक 6,38,599 मीट्रिक टन यूरिया किसानों को वितरित किया जा चुका है।
इसमें से:
-
3,42,444 मीट्रिक टन सहकारी क्षेत्र से
-
2,96,155 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र से
यह वितरण पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है, जो इस बार की बेहतर आपूर्ति व्यवस्था का प्रमाण है।नैनो यूरिया और डीएपी भी भरपूर मात्रा में उपलब्ध है | प्रदेश में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है:
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
इस बार खाद भंडारण लक्ष्य से भी अधिक
भारत सरकार ने चालू खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ को 14.62 लाख टन रासायनिक खाद का लक्ष्य दिया था। इसके विरुद्ध प्रदेश में 15.64 लाख टन का भंडारण किया जा चुका है और अब तक 13.19 लाख टन खाद वितरित किया जा चुका है। खाद की कोई कमी नहीं, आपूर्ति पूरी तरह व्यवस्थित है|
विज्ञापन
कृषि मंत्री और सांसदों ने भी निभाई अहम भूमिका
मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और राज्य के सांसदों ने केंद्रीय उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से मिलकर किसानों की जरूरतें रखीं।
केंद्र सरकार से लगातार संपर्क कर अतिरिक्त 60 हजार टन यूरिया का आबंटन मंजूर करवाया गया।
सरकार किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोहराया कि खरीफ सीजन में खाद, बीज और सिंचाई की जरूरतों को पूरा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को मौसम और फसल के अनुसार पूरी खाद मिलती रहेगी और उनकी मेहनत रंग लाएगी।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




